बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज के विवादित बोल, कहा- "जब लालू जी सोनिया मैया की गोद में खेल रहे थे तब क्यों नहीं कर्पूरी ठाकुर की याद आई, जननायक का सबसे ज्यादा नाम लालू ने हीं बेचा"

गिरिराज के विवादित बोल, कहा- "जब लालू जी सोनिया मैया की गोद में खेल रहे थे तब क्यों नहीं कर्पूरी ठाकुर की याद आई, जननायक का सबसे ज्यादा नाम लालू ने हीं बेचा"

बेगूसराय- में फिर लालू- तेजस्वी- नीतीश पर गिरिराज ने गरजते हुए कहा कि दोनों बाप-बेटा और जदयू इतने दिनों कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. भाजपा जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान की घोषणा की तो उनके पेट में दर्द हो रहा है. गिरिराज ने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि लालू जी को क्यों नहीं याद आया जब रेल मंत्री बन कर सोनिया मैया की गोदी में खेल रहे थे.उस समय लालू जी को कर्पूरी जी की याद क्यों नहीं आई. उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी का नाम बेचने वाले सबसे बड़े ज्यादा लालू यादव हीं थे. उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि  वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर और कैलाश पति मिश्र दोनों समाजिक न्याय के योद्धा थे  और उन दोनों ने जो लोगों के लिए किया वो भूला नहीं जा सकता..

गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग हमेशा वंचितों के नाम पर राजनीति कर सरकार में रहे सरकार बनाते बिगाड़ते और आज अनाप-शनाप बोल रहे.. इतना ही नहीं . गिरिराज सिंह ने कहा कि गर्व है उन्हें देश के पीएम मोदी पर अयोध्या में राम लला को पुनः स्थापित कर उन्होंने जाति- पाति को दर किनार कर हिंन्दुतव को जगाया आज सारे हिन्दू एक हैं.. 

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर करारा हमला करते हुए कहा कि बंगाल CM ममता बनर्जी द्वारा पहले वाम दल पर एतराज़ किया है और  फिर राहुल के न्याय यात्रा पर रोक लगा दी है.उन्होंने कहा कि ये उन दोनों को सोचना चाहिए ममता बनर्जी डिक्टेटरसीप की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता जल्द उनको इस चीजो काा जवाब देगी .. साथ-साथ तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने घोषणा बाद अब सुभाष चन्द्र बोस को भी मिले भारत रत्न सम्मान पर उन्होंने कहा बिल्कुल मिलना चाहिए और मिलेगा.

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News