बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी CM नहीं बनाए जाने पर सुशील मोदी को गिरिराज सिंह ने दी सलाह, कहा- पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता,आप भाजपा के नेता रहेंगे

डिप्टी CM नहीं बनाए जाने पर सुशील मोदी को गिरिराज सिंह ने दी सलाह, कहा- पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता,आप भाजपा के नेता रहेंगे

PATNA: बीजेपी विधायक दल की बैठक में तारकिशोर प्रसाद को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी उपनेता होंगी। इसके बाद सुशील मोदी ने इमोशनल ट्वीट किया है। मोदी के ट्वीट के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे इस बार डिप्टी सीएम नहीं बन पायेंगे। मोदी के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी को सलाह दी है और कहा है कि पद से कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। 

कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता

सुशील मोदी ने इमोशनल ट्वीट किया है। उन्होंने एक के बाद लगातार तीन ट्वीट किये हैं। अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा है, भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता। तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ! वहीं,नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा.....

सुशील मोदी के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके ट्वीट को रिट्वीट कर कहा है कि आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।



Suggested News