बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह पहुंचे बेगूसराय सिविल कोर्ट, सीजीएम के समक्ष करेंगे सरेंडर

गिरिराज सिंह पहुंचे बेगूसराय सिविल कोर्ट, सीजीएम के समक्ष करेंगे सरेंडर

BEGUSARAI : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे है, जहां वे सीजीएम ठाकुर अमन कुमार के कोर्ट में सरेंडर करेंगे। बता दें कि गिरिराज सिंह आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज कोर्ट में सरेंडर कर रहे है। 

दरअसल अपने भड़काऊ और साम्प्रदायिक भाषणों के कारण हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी थी कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उस बयान को स्वतः संज्ञान लेते हुए बीते 25 अप्रैल गिरिराज के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का बेगूसराय नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। गिरिराज सिंह आज उसी मामले में कोर्ट में सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे है। 

Suggested News