बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश से पूछा, हिन्दू अगर बेगूसराय में सुरक्षित नहीं रहा तो फिर कहां जाए ?

गिरिराज सिंह ने CM नीतीश से पूछा, हिन्दू अगर बेगूसराय में सुरक्षित नहीं रहा तो फिर कहां जाए ?

बेगूसराय. रजौड़ा में मुस्लिमों की भीड़ द्वारा हिंदू युवक पर जानलेवा हमला के बाद युवक से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अस्पताल पहुंचे। यहां पर पीड़ित से मिलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस की। मामले को लेकर गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रशासन से पूछा कि यदि हिंदू बेगूसराय में सुरक्षित नहीं रहेगा, तो फिर कहा रहेगा। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन की लीपापोती नहीं चलेगी।

गिरिराज सिंह जिला प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर हिंदू कहां रहने जाएं। जो पाकिस्तान गए वह मारे गए- काटे गए- भगाए गए- धर्म परिवर्तन हुआ, बांग्लादेश में प्रतिमा और मंदिर तोड़ी जा रही है। रजौड़ा में इतनी बड़ी बात हो गई और प्रशासन लीपापोती करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। नंगा तलवार, गोली-पिस्तौल, राइफल से लैस सैकड़ों मुस्लिमों ने हिंदुओं के घर और दुकान पर चढ़कर हमला कर दिया, दर्जनों लोगों की जोरदार पिटाई की गई, प्रशासन के सामने यह सब होता रहा। अब दोनों तरफ से कुछ लोगों को नामजद करके समझौता करा दिया जाएगा, लेकिन यह समझौता और लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी, दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।


गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं न्याय की भीख मांगने आया हूं, उच्च स्तरीय जांच हो तथा आरोपी एवं साजिशकर्ता को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाए। अस्पताल के बाद गिरिराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार, सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह की उपस्थिति में लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रशासन पर पूरी रात परेशान करने का भी आरोप लगाया, इस पर गिरिराज सिंह ने प्रशासन से एकतरफा कार्यवाही नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में हिंदू के साथ बराबर ऐसा हो रहा है।  

Suggested News