बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज ने कन्हैया को घेरा, कहा- बिहारियों को पीटने वाला जिग्नेश बेगूसराय में क्या कर रहा है?

गिरिराज ने कन्हैया को घेरा, कहा- बिहारियों को पीटने वाला जिग्नेश बेगूसराय में क्या कर रहा है?

 न्यूज4नेशन डेस्क- बेगूसराय लोकसभा का चुनाव दिलचस्प मोड पर पहुंचता जा रहा है. नवादा से टिकट कटने से नारा गिरिराज सिंह अब मान गए हैं और बेगूसराय में कैंप कर चुके हैं.

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कैंप करते ही विरोधियों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर जिग्नेश मेवानी पर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘अरे ये जिग्नेश मेवानी बेगूसराय में क्या कर रहा है ?? इसमें गुजरात में सभी बिहारियों को मार मार के वहां से भगाया था और बिहारियों के मां बहनों को भी परेशान किया था।ये जहां भी दिखे इससे से सवाल जरुर पूछिएगा कि इसने बिहारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था?’

आपको बता दें कि सीपीआई की टिकट पर कन्हैया कुमार भी बेगूसराय से चुनावी मैदान में हैं. जिग्नेश मेवानी कन्हैया कुमार के समर्थन में गुजरात से बेगूसराय पहुंचे हैं. शुक्रवार को कन्हैया कुमार ने भी गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि बेगूसराय आते ही गिरिराज सिंह को नानी याद आ जाएगी.

Suggested News