बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस पाकिस्तान में प्रताड़ित हिन्दुओं के खिलाफ कर रही साजिश...हम उनके मंसूबे को तोड़ रहे

गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस पाकिस्तान में प्रताड़ित हिन्दुओं के खिलाफ कर रही साजिश...हम उनके मंसूबे को तोड़ रहे

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह इन दिनों लगातार देश भर में जाकर नागरिकता कानून को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में सीएए के समर्थन में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में प्रताड़ित हो रहे हिन्दू को भारत मे आश्रय न मिले इसके लिए कांग्रेस साजिश कर रही है और हम हर घर हर गली में जाके कांग्रेस के मंसूबे को तोड़ रहे है।

पहाड़पुर बलिया,बेगूसराय में जनता को कांग्रेस के मंसूबो से अवगत कराया। जनता कांग्रेस के देश तोड़ने की साजिश को विफल करेगी।

 साहेबपुर कमाल विधानसभा,बेगूसराय के तरबन्न गांव में मकर संक्रांति मिलन समारोह के अवसर पर CAA के लेकर जन संवाद कार्यक्रम में भी गिरिराज सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर  कांग्रेस की देश को कमजोर करने की साजिश का पर्दाफाश एवं मोदी सरकार के मूल उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया गया।


Suggested News