बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने दिया नया नारा... जय कश्मीर जय भारत अब की बार उस पार

गिरिराज सिंह ने दिया नया नारा... जय कश्मीर जय भारत अब की बार उस पार

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कश्मीर को लेकर नया नारा दिया है। मंगलवार को गिरिराज सिंह ने ट्वीट में लिखा-जय कश्मीर जय भारत अब की बार उस पार। जाहिर है कि गिरिराज सिंह का इशारा POK की ओर है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी का नारा ‘अबकी बार 300 के पार’ की तर्ज पर अब गिरिराज सिंह ने कश्मीर को लेकर नया दिया है..अब की बार उस पार। मतलब साफ है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद मोदी सरकार का अगला निशाना PoK है।

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था अब पाकिस्तान से सिर्फ POK  को लेकर बात होगी। हरियाणा में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर से धारी 370 हटने के बाद से दुबला होता जा रहा है। अब पाकिस्तान से बात सिर्फ PoK को लेकर होगी।



Suggested News