बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में सेवादिन के रूप में मनाया गया गिरिराज राज सिंह का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बेगूसराय में सेवादिन के रूप में मनाया गया गिरिराज राज सिंह का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

BEGUSARAI : भाजपा के फायर ब्रांड नेता बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आज 68 वां  जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर बेगूसराय नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर के निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

इस दौरान बेगूसराय भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम ने बताया कि आज बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन नगर मंडल के द्वारा बेगूसराय के विभिन्न जगहों पर मनाया गया है. वहीं बिहार भाजपा के कार्य समिति के सदस्य कुंदन कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय जिला के सांसद गिरिराज सिंह का जन्मदिन पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. 

इस जन्मदिन को हम लोग सेवादिन के रूप में भी मना रहे हैं. वहीं कुछ जगहों पर मास्क वितरण,फल वितरण तथा पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया है. खासकर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में हम लोग भगवान से यही कामना करते हैं कि हमारे सांसद जहां भी रहे स्वास्थ्य रहे और भगवान उन्हें दीर्घायु बनाए. 

इस कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एम के वीरेश, नगर मंडल के अध्यक्ष रूपेश गौतम सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News