बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से मांगा देशभक्ति का सबूत, कहा - हिंदुस्तान को चाहिए जवाब

मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से मांगा देशभक्ति का सबूत, कहा - हिंदुस्तान को चाहिए जवाब

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर देशभक्ति पर सियासी वार और पलटवार बढ़ती जा रही है। पहले पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार से सबूत मांगे तो अब मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके देशभक्त होने का सबूत मांग डाला है। 

गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी से पूछा है कि वह देशभक्त हैं या नहीं आज देश को सबूत चाहिए। गिरिराज सिंह ने यह भी लिखा है कि 'देश' का तात्पर्य हिंदुस्तान से है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेताओं को आईना दिखाते हुए सलाह दी है की अगर किसी को एयर स्ट्राइक का सबूत चाहिए तो वह अपने दोस्त इमरान खान से मांग लें। 

चुनावी माहौल में देशभक्ति पर सियासत गरमाती जा रही है गिरिराज सिंह लगातार विपक्ष के उन नेताओं पर तल्ख हमला बोल रहे हैं जो एयर स्ट्राइक का सबूत मोदी सरकार से मांग रहे हैं। गिरिराज सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान को लेकर भी पिछले दिनो राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला था।

Suggested News