बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने किया बेगूसराय स्थापना दिवस कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान, बाढ़-सुखाड़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटेंगे

गिरिराज सिंह ने किया बेगूसराय स्थापना दिवस कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान, बाढ़-सुखाड़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटेंगे

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह 2 अक्टूबर को बेगूसराय स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वे बाढ़-सुखाड़ की मार झेल रही जनता का दुख दर्द बांटेंगे।

 गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कल 2 अक्टूबर बेगूसराय का स्थापना है। जनता एक साथ बाढ़-सुखाड़ की मार झेल रही है ऐसी बेला  में हम उसकी पीड़ा के साथ जुड़कर स्थापना दिवस मनाएँगे। बेगूसराय में होने के बावजूद हम स्थापना दिवस के किसी कार्यक्रम में भाग नही लेंगें।

बता दें कि गिरिराज सिंह ने इससे पहले भी बेगूसराय के अधिकारियों पर बाढ़ और सुखाड़ से पीड़ित जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था बेगूसराय का प्रशासन राहत कार्य में भेदभाव बरत रही है।

गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के प्रधान सचिव का दावा फेल हुआ है। अफसरों के लिए यह बाढ़ उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के रेस्क्यू पर कुछ न बोलें तो अच्छा। हमारी कमियों के कारण पटना आज तकलीफ में है।

Suggested News