बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह का पलटवार- सोनिया, लालू खानदान जितनी गाली देगा गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा

गिरिराज सिंह का पलटवार- सोनिया, लालू खानदान जितनी गाली देगा गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले विपक्षी नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया और लालू खानदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितनी गालियां देंगे, गरीब के बेटे मोदी उतने ही ताकतवर होंगे। संजय निरूपम द्वारा नरेंद्र मोदी को औरंगजेब का आधुनिक अवतार कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का वश चलता तो तुष्टिकरण के नाम पर औरंगजेब का शासन ला देती। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं की सहिष्णुता की परीक्षा न ली जाए, क्योंकि औरंगजेब का शासन अब नहीं आने वाला।

बता दें कि राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्लाद कहा है। इसके पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को दुर्योधन तो संजय निरूपम के औरंगजेब का आधुनिक अवतार कहा था।

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने के बयान पर कहा कि उनका वश चले तो 'जय श्री राम' बोलने पर प्रतिबंध लगा दें। बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ऐसा थप्पड़ लगा रही है कि उन्हें जीवन भर ऐसी बदजुबानी याद रहेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय मेंकिस तरह शहला रशीद ने हिंदुओं को गाली देते हुए कहा था कि हिंदू गौ मांस खाते हैं, लेकिन उनमें हिम्मत नहीं थी कि बोलें कि अमीर मुसलमान शाम को सुअर का मांस खाते हैं।उन्होंने कहा किभारत के अंदर हमारे देवी-देवताओं को सेक्सी कहा गया और उस पर फिल्म बनी।  उन्होंने कहा कि फिल्मकारों में हिम्मतहै तो पैगम्बर साहब पर फिल्म बनाकर दिखाएं।

Suggested News