बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह बोले- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, हथियार उठाने की बात कहने वालों को जनता स्वीकार नहीं करेगी

गिरिराज सिंह बोले- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, हथियार उठाने की बात कहने वालों को जनता स्वीकार नहीं करेगी

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हथियार उठाने की बात कहने वालों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ये हार की आवाज है।

बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बोलें या रामचंद्र यादव लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। देश के अंदर उग्रवादी ने हथियार उठाया, हिंसा का सहारा लिया लेकिन समाज ने उसे नकार दिया। समाज इसे भी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ये फ्रस्ट्रेशन की आवाज है। ये हार की आवाज है। 

लोकतंत्र की खूबसूरती है कि लोग अपनी हार को स्वीकार करते हैं जिन्होंने नहीं स्वीकारा उसे जनता नकार देती है। उन्होंने कहा कि जनता के फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए।

Suggested News