बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह पर बिहार बीजेपी ने साध ली चुप्पी, नित्यानंद राय ने जोड़ लिया हाथ

गिरिराज सिंह पर बिहार बीजेपी ने साध ली चुप्पी, नित्यानंद राय ने जोड़ लिया हाथ

PATNA: गिरिराज सिंह के आरोपों पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली है. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गिरिराज सिंह से जुड़े किसी भी मसले पर बोलने से इनकार कर दिया. प्रदेश कार्यालय में नित्यानंद राय से गिरिराज सिंह के आरोपों पर सवाल किया गया लेकिन वे मीडिया से कन्नी काटते नजर आए.

कई बार उनसे सवाल किया गया लेकिन वे गिरिराज सिंह के मुद्दे पर एक भी शब्द बोलना उचित नहीं समझा. काफी प्रयास के बाद उन्होंने चुप्पी तो तोड़ी लेकिन जवाब था कि बिहार बीजेपी 40 सीट पर जीतेंगी और बिहार की जनता इस बार के चुनाव में बंपर वोटिंग करेंगी.

आपको बता दें गिरिराज सिंह ने चंद दिनों की चुप्पी के बाद एकबार फिर से प्रदेश बीजेपी नेतृत्व से सवाल पूछा था. गिरिराज सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि उनकी नाराजगी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से है और वह यह जानना चाहते हैं की आखिर उन्हें किन कारणों से नवादा से बेगूसराय शिफ्ट किया गया. गिरिराज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर निशाना साधते हुए सीधा सवाल किया था कि वह सीट बदले जाने का कारण उन्हें बताएं. गिरिराज सिंह ने इस बात पर भी नाराजगी जताई थी कि नित्यानंद राय ने उनकी सीट बदले जाने को लेकर कोई जानकारी उनसे साझा नहीं की थी. 


Suggested News