बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ती जनसंख्या पर बोले गिरिराज , 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ वैसी ही परिस्थिति 2047 तक होगी

बढ़ती जनसंख्या पर बोले गिरिराज , 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ वैसी ही परिस्थिति 2047 तक होगी

PATNA : अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले  के बीजेपी के फायरब्रांड नेता  और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ वैसी ही परिस्थिति पुन: 2047 तक होगी। 72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से बढ़कर 135.7 करोड़ हो गया है। विभाजनकारी ताकतों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है।

कश्मीर में अनुच्छेद 35A को लेकर चल रहे हंगामे को लेकर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है। आने वाले वक्त में तो एक भारत का जिक्र करना भी असंभव होगा।


गौरतलब है कि गिरिराज सिंह देश की जनसंख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग करते रहे हैं। उनका मानना है कि देश में ऐसे कानून की दरकार है जो हर धर्म के लोगों पर बिना भेद-भाव के समान रूप से लागू हो। जो उसे नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त सजा देने का भी प्रावधान हो।


Suggested News