बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा पीएम मेटेरियल तो दूर सीएम मेटेरियल भी नहीं हैं

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा पीएम मेटेरियल तो दूर सीएम मेटेरियल भी नहीं हैं

GOPALGANJ : पीएम मैटेरियल तो छोड़िए सीएम मैटेरियल के लायक भी नही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पूरे देश मे ये पहले मुख्यमंत्री है जो आठ बार शपथ लिए। लेकिन अपने बल पर कभी सरकार नही बना पाये। ये बाते भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोपालगंज में प्रेस वार्ता के दौरान कही। गोपालगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की बिहार आतंकवादियों के लिए एक स्लीपर सेल बनते जा रहा है। 


पटना के फुलवारी शरीफ में जो PFI का जो ज़खीरा निकला, सूबे के 13 जिलो में उसका नेटवर्क मिला। उन्होंने कहा की 2013 में पटना के गाँधी मैदान में नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जो सिरियल ब्लास्ट हुआ था। अगर इसका विरोध हमारे पार्टी और विधायक करे। इससे अगर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है तो मैं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला व्यक्ति हूँ। 

उन्होंने कहा की पूर्वांचल के 500 स्कूलों और कार्यालय में जब मैं किसी स्कूल से रविवार को पूछता हूँ की आज रविवार के दिन क्यों खुला है। तो वो लोग बोलता है की आप को पता नहीं है की यहाँ शुक्रवार को छुट्टी रहती है। उन्होंने कहा की यहाँ एक देश एक कानून नहीं रहा और मज़हबी कानून से चला तो गिरिराज जैसे लोग इसका विरोध करते रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमलोग पहले से ही समझते थे कि नीतीश कुमार भाजपा छोड़ेंगे। उसके बावजूद हम लोग उनके  साथ थे। इस लिए की कोई हमें पलटू राम तो नही कहेगा। भाजपा को कोई धोखेबाज तो नहीं कहेगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कहते थे की नीतीश कुमार हर दो साल में साँप की तरह केचुआ बदलते है। और गिरगिट की तरह रंग बदलते है। उनके नए भतीजा कहते थे की नीतीश कुमार पलटू राम है। भाजपा ने उन्हें पालपोस कर बड़ा किया है। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने तो भाजपा ने बनाया और अब ये अपने जीवन के  अन्तिम बार मुख्यमंत्री बने है, आगे ये कभी मुख्यमंत्री नही बनेंगे। मौके पर पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सहित कई भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News