बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने बिहारियों को किया सचेत, कहा-ओवैसी से बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा, बिहारवासी अपने भविष्य के बारे में सोचें

गिरिराज सिंह ने बिहारियों को किया सचेत, कहा-ओवैसी से बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा, बिहारवासी अपने भविष्य के बारे में सोचें

NEWS4NATION DESK : बिहार के 1 लोकसभा और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए को झटका लगा है। जिन 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें 4 पर सतारुढ़ जदयू का कब्जा था। जिसमें 3 उसके कब्जे से निकल गया है। 

4 सीटों में जहां 2 पर राजद और 1 पर निर्दलिय ने कब्जा कर लिया है। वहीं इस चुनाव में सबसे चौकाने वाली बात जो सामने आई है वह किशनगंज सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM प्रत्याशी की जीत होना है। 

कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट पर AIMIM प्रत्याशी कमरुल होदा ने जीत हासिल कर बिहार में खाता खोला है। 

इधर AIMIM की इस जीत पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर बिहार की जनता को आगाह किया है। 

गिरिराज ने ट्वीट किया है... बिहार के उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया  है ..ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाले है ,यें वंदे मातरम से नफरत करते है ,इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा हैं।

बिहार वासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

बता दें AIMIM एक कट्टर धार्मिक सोच वाली पार्टी मानी जाती है। पार्टी प्रमुख ओवैशी हमेशा विवादित और भड़काउ बयान देते है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News