बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाराज गिरिराज का बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

नाराज गिरिराज का बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

PATNA : नवादा लोकसभा सीट एलजेपी के पाले में जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों की माने तो गिरिराज सिंह ने पार्टी नेतृत्व को इस बात से अवगत करा दिया है कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। गिरिराज खुद को नवादा से बेगूसराय शिफ्ट किए जाने से खासे नाराज हैं। हालांकि गिरिराज सिंह ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके करीबी सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने अपने रुख से बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। 

एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों की साझा प्रेस वार्ता में जैसे ही इस बात का ऐलान हुआ कि नवादा लोकसभा सीट पर एलजेपी उम्मीदवार उतारेगी, यह साफ हो गया कि गिरिराज का पत्ता उनकी सीटिंग सीट से कट गया है। पहले से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गिरिराज सिंह को बेगूसराय शिफ्ट किया जा सकता है। बीजेपी की उम्मीदवारी वाली सीटों में बेगूसराय शामिल है ऐसे में यह कंफर्म माना जा रहा है कि गिरिराज को पार्टी वहीं से उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन पार्टी के इस फैसले से गिरिराज सिंह नाराज हो गए हैं। 

सूत्रों की माने तो गिरिराज सिंह खुद कि सीट बदले जाने से इसलिए भी नाराज हैं कि वह इकलौते केंद्रीय मंत्री हैं जिनकी सीट में बदलाव किया गया है। मोदी सरकार में शामिल बिहार के बाकी सभी मंत्रियों की सीटें बीजेपी के पाले में है। गिरिराज इस बदलाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। बीजेपी के अंदर गिरिराज के समर्थकों में भी इस बात को लेकर खासा आक्रोश है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिरिराज सिंह इस मामले पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और क्या वे बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर पाते हैं?

Suggested News