बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी से पहले प्रियंका ने रखी ऐसी शर्त कि सन्न रह गए ससुरालवाले

शादी से पहले प्रियंका ने रखी ऐसी शर्त कि सन्न रह गए ससुरालवाले

N4N Desk: यह मामला मध्य प्रदेश का है जहाँ की प्रियंका भदोरिया ने शादी से पहले ससुराल वालों के सामने एक अनोखी मांग रखी, इस मांग को सुनते ही ससुराल वाले चौक गए.

प्रियंका ने अपने ससुराल वालों से ये साफ-साफ कह दिया कि जब तक वे 10 हजार पौधे नहीं लगाएंगे, वो शादी नहीं करेंगी. ससुराल वालो के लिए ये मांग थोड़ा अजीब था लेकिन उन्होंने प्रियंका की मांग मान ली और बीते शुक्रवार घूमधाम से उन्होंने प्रियंका के साथ अपने बेटे की शादी करवा दी.

प्रियंका भिंड किशीपुरा गांव की रहने वाली हैं. जहां शादी से पहले दुल्हन से पूछने का रिवाज है कि उसे शादी से पहले क्या चाहिए. आमतौर पर लड़कियां गहने, कपड़े मांगती हैं वहीं दूसरों से अलग प्रियंका ने समाज के बारे में सोचा, हमारे पर्यावरण के बारे में सोचा और पेड़ लगाने की मांग कर दी. प्रियंका 10 साल की उम्र से पौधे लगा रही है और इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि उनकी शादी भी इंटरनेशनल अर्थ डे के दिन ही हुई.

प्रियंका के पति रवि चौहान भी अपनी पत्नी की सूझबूझ से काफी खुश है. उन्हें खुशी है कि उनकी पत्नी पर्यावरण के प्रति इतनी सजग हैं. प्रियंका चाहती हैं कि 10 हजार पौधे की शर्त में से पांच हजार पौधे उनके मायके में लगाए जाएं और पांच हजार उनके ससुराल में. आज जहां देश का एक बड़ा हिस्सा सूखे से प्रभावित है ऐसे में प्रियंका की ये पहल वाकई एक जरूरी और बेहतरीन प्रयास है.

Suggested News