बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संदेहास्पद हालात में पटना से लड़की गायब, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

संदेहास्पद हालात में पटना से लड़की गायब, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

PATNA : पटना के रूपसपुर थाना इलाके से एक लड़की संदेहास्पद ढंग से लापता हो गयी है। परिजनों ने इस बाबत अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर से रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा से लड़की गायब है। वो मूल रूप से बेतिया की रहनेवाली है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वो तीन दिन पहले ही बेतिया से पटना आयी थी। बेतिया से पटना आए हुए उसे 3 दिन ही हुए थे कि पता नहीं वो कहां चली गयी। अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हुए हैं। हालांकि परिजनों ने इस बाबत रूपसपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है। 

अपहरण का मामला दर्ज

अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए मंजय कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मंजय भी बेतिया का ही रहनेवाला है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गयी है। हालांकि पुलिस इस केस को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जायेगा।

Suggested News