गैंगस्टर के प्यार में पागल युवती ने तोड़ दी अपनी शादी, पुलिस के सामने खोला चौंकानेवाला राज

PURNIA : पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से संदिग्ध रूप से लापता हुई 24 साल की खुशबू कुमारी ठीक शादी वाले दिन पूर्णिया लौट आई है। खुशबू की शादी के लिए मां मीरा देवी ने बड़े अरमानों से रुपए इकट्ठा कर रखे थे। खुशबू ने बताया है कि साल 2018 में ही उसने मरंगा के राहुल यादव से शादी कर ली थी। मां अंतर्जातीय विवाह के खिलाफ थी, इसलिए उसे भागना पड़ा। खुशबू की तय शादी टूट गई है।
बता दें कि शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार के झंडा चौक इलाके में रहने वाली खुशबू कुमारी बीते 5 जून को घर से शॉपिंग की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वह आज पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद सहायक खजांची थाने पहुंची। जहां सहायक खजांची थाने में खुशबू का बयान लिया गया ।
शादी से ठीक 7 दिन पहले लापता में खुशबू कुमारी ने बताया उसने 2018 में ही मरंगा के राहुल यादव से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली थी। वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल कई बार उसके घर पर आ चुका था और उसकी मां मीरा देवी से मिलकर दोनों की शादी कराए जाने की बात उसकी मां के पास रख चुका था। लेकिन मां अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार नहीं थी। खुशबू की मां ने इस रिश्ते पर रजामंदी से साफ इनकार कर दिया।
इसी बीच खुशबू की मां मीरा देवी ने उसकी शादी कलकत्ता के एक मारवाड़ी परिवार के लड़के से तय कर दी। उसे ये शादी मंजूर नहीं थी। जिसके बाद शॉपिंग का बहाना बनाकर शादी से ठीक 7 दिन पहले वह घर से भाग निकली। वह भागलपुर में राहुल की बहन के यहां छिपी थी।
जेल में बंद है राहुल
दरअसल, राहुल मर्डर केस में पूर्णिया केंद्रीय कारा में अपनी सजा काट रहा है। शादी से पहले लड़की के लापता होने और गैंगस्टर का नाम आने के बाद पुलिस लड़की की तलाश को लेकर एक्टिव हुई। लड़की की मां के आरोप के आधार पर पुलिस ने राहुल यादव के घर वालों पर दबिश बनाई। जिसके बाद खुशबू सोमवार को खुद थाने पहुंच गई। उसने बताया कि 28 तारीख को राहुल की रिहाई होगी बस का इंतजार कर रही थी।