बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सरेआम लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की

पटना में सरेआम लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की

पटना. में इन दिनों छेड़खानी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। मनचलों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पटना के मनेर से सामने आई है। जहां एक महादलित लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद मनचलों की तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि मनेर के सादिकपुर शिवदयाल टोला कि एक महादलित लड़की अपने घर से निकल कर बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में सादिकपुर का ही एक युवक महेश कुमार ने लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो महेश उस लड़की के साथ गाली गलौज करते हुए मारा पीटी शुरू कर दिया। गांव के आसपास दूसरे लोगों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया। 

इस बीच पीड़ित ने मनेर थाना में महेश कुमार के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। मनेर थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के लिखित आवेदन के बाद मनेर थाने में महेश कुमार के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पटना पुलिस जुट गई है।


Suggested News