बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नदी में डूबने से बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नदी में डूबने से बच्ची की मौत, परिवार में मचा  कोहराम

Bhagalpur :  जिले केनवगछिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने  आई है। जहां पुनामा कोसी नदी में डूबने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से लाश को  बरामद कर  पोस्टमार्टम   कराए  जाने  के  बाद परिजनों  को सौंप दिया है।  

घटना के संबंध   में  बताया  गया है कि जिले के उजनी वार्ड सात निवासी मो कुद्दुस की 13 वर्षीय पुत्री संगम खातून अपनी मां रेहमूना खातून के साथ नदी के उस पार कोरचक्का बहियार से बकरी का चारा लेकर लौट रही थी। 

बताया जा रहा है कि नाव से नदी पार करने के बाद वह नदी में स्नान करने लगी। उसी दौरान बच्ची का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गई। बच्ची की डूबने के बाद हड़कंप मच गया। पहले तो स्थानीय लोगो द्वारा उसके शव की खोज की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। 

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ एवं नवगछिया पुलिस पहुंचे और शव की खोज के लिए गोताखोर को लगाया। काफी मशक्कत के  बाद गोताखोरों द्वारा बच्ची के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मुहल्ले में भी शोक का माहौल  व्याप्त है।  

नवगछिया से   अंजनी  की रिपोर्ट

Suggested News