बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लड़की, चाकू के नोक पर छेड़खानी करते रहे दरिंदे

 हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लड़की, चाकू के नोक पर छेड़खानी करते रहे दरिंदे

BAGHA : इनदिनों लड़कियों के साथ जबरन छेड़खानी करने और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का ट्रेंड हो गया है। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 

जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की हाथ जोड़कर कुछ लड़को से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। लड़की बार-बार यह कह रही है कि वह एक शादी में शामिल होकर वापस लौट रही है। लेकिन कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ और बार-बार पिता को बुलाने की बात कर रहे है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस जिला बगहा की है। बातचीत और वीडियो में दिख रहे लोकेशन के आधार पर घटना को बगहा के घनहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

वीडियो वायरल होने के बाद थाने में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हालांकि अभीतक इस मामले मे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Suggested News