बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, प्रेमी ने दी ऐसी खौफनाक सजा

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, प्रेमी ने दी ऐसी खौफनाक सजा

NEWS4NATION DESK : गर्ल फ्रेंड द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर गुस्साए बॉयफ्रेंड ने ऐसा हाल किया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। प्रेमी ने प्रेमिका के इनकार के बाद उसे तेजाब से नहला दिया। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला यूपी के शाहजहांपुर की है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कोतवाली क्षेत्र निवासी करीब 45 साल की महिला का एक 50 साल के शख्सके साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच आपसी सहमति से अंतरंग संबंध भी बनते थे। शुक्रवार की रात भी बॉयफ्रेंड ने महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इनकारकर दिया। 

महिला द्वारा इनकार किये जाने बाद शख्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने गुस्से में महिला पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद लोगो ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। 

कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला और पुरूष के बीच पिछले 6 साल से संबंध थे। बीती रात दोनों ने आपसी सहमति से एक बार संबंध बनाए भी थे। पुरुष ने दूसरी बार संबंध बनाने की जिद की जिसको लेकर विवाद हुआ और उसके उपर तेजाब से हमला कर दिया गया। घटना में महिला बुरी तरह से जख्मी है उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Suggested News