बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चियों ने कोर्ट में सुनाई दर्दभरी दास्तां, सूरज डूबते ही खौफ में आ जाती थी..

बच्चियों ने कोर्ट में सुनाई दर्दभरी दास्तां, सूरज डूबते ही खौफ में आ जाती थी..

PATNA : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में रोज हो रहे नए खुलासे ने पूरी मानवता को शर्मसार किया है। मुजफ्फरपुर  बालिका गृह में 29 लड़कियों के साथ बलात्कार होने की पुष्टि होने के बाद से लोगों में गुस्सा है। इस घटना के बाद से नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस मामले में बच्चियों ने पॉक्सो कोर्ट के सामने अपने साथ होने वाली दरिंदगी की कहानी सुनाई। रिपोर्ट के  मुताबिक लड़कियों ने पॉक्सो कोर्ट में जज के सामने दिये अपने बयान में कहा है कि उन्हें सताया जाता, भूखा रखा जाता, ड्रग्स दिये जाते और तकरीबन हर रात को उनके साथ बलात्कार किया जाता था।

रेप करता और करवाता था ब्रजेश

 बच्चियों ने बताया कि कैसे एनजीओ मालिक ब्रजेश ठाकुर उनका बलात्कार करते और करवाते थे। 10 साल की मासूम ने कोर्ट में कहा, 'जैसे ही सूरज डूबता था लड़कियां खौफ में आ जाती थीं।'
3 लड़कियों का गर्भपात कराया गया है वहीं 3 लड़कियां गर्भवती हैं। सभी पीड़ित लड़कियां 7 से 14 साल के बीच की हैं।

हंटरवाले अंकल 

ब्रजेश ठाकुर सेवा संकल्प और विकास समिति एनजीओ का संचालक हैं। यही एनजीओ मुजफ्फरपुर में बालिका गृह का संचालन करती है। पीड़ित लड़कियां ठाकुर से बहुत ज्यादा नफरत करती हैं। 10 साल की बच्ची ने कहा, 'जब हम उसकी बात नहीं मानते थे तो वह हमें छड़ी से पीटा करता था।' 14 साल की एक लड़की ने बताया, 'जब वह हमारे कमरे में आता था तो सभी लड़कियां डर से कांपने लगती थीं। उसे हंटरवाले अंकल के नाम से जाना जाता था।'

GIRLS-TELL-THE-PAINFUL-TALES-IN-THE-COURT--THE-SUN-WAS-DROWNING-IN-FEAR2.jpg

10 साल की बच्ची ने कहा, 'उसका बलात्कार करने से पहले उसे ड्रग दिया जाता था। जागने पर उसे अपने निजी अंगों में दर्द महसूस होता था। प्राइवेट पार्ट में जख्म होता। मैंने किरण मैम को इस बारे में बताया लेकिन उन्होंने नहीं सुना।' 7 साल की मासूम ने कोर्ट को बताया कि जो कई भी मालिक के खिलाफ बोलता था उसे बांस की छड़ियों से पीटा जाता था। 

एक लड़की ने बताया कि मेरे साथ एनजीओ के लोगों ने और बाहर के कुछ लोगों ने कई बार बलात्कार किया था। पीड़ित लड़कियों ने यह भी बताया कि कई बार उन्हें बालिका गृह से बाहर लेकर जाया जाता था। वह अगले दिन लौटती थीं। उन्हें यह नहीं पता होता था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। लड़कियों ने बताया कि उन्हें नशे की हालत में बाहर लेकर जाते थे ताकि कुछ पता ना चले। 

इस मामले में पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर, नेहा कुमारी, किरण कुमारी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार सरकार ने अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। उम्मीद है कि सीबीआई से इन बच्चियों को न्याय मिलेगा।

Suggested News