बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से मिले गोवा विधान सभा अध्यक्ष, बेहद खास रही दोनों की मुलाकात

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से मिले गोवा विधान सभा अध्यक्ष, बेहद खास रही दोनों की मुलाकात

पटना. बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से गोवा विधान सभा के अध्यक्ष  रमेश तावड़कर ने शुक्रवार को विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने  उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान दोनों में संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने तथा संसदीय समितियों के क्रियाकलापों को सशक्त करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। 

तावड़कर ने चर्चा के दौरान कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, ज्ञान, शांति और आध्यात्म की पावन धरती है। मुझे यहाँ आकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सदन और शताब्दी स्मृति स्तंभ का अवलोकन भी किया। 

तावड़कर इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं. इसी दौरान वे शिष्टाचार भेंट करने विजयसिन्हा से मिले. 


Suggested News