बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोदाम से 500 किलो गांजा बरामद, बाजार में एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है कीमत

गोदाम से 500 किलो गांजा बरामद, बाजार में एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है कीमत

लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना अंतर्गत जैतपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 500 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है हालांकि इस कार्रवाई के दौरान गोदाम मालिक भागने में कामयाब हो गया है। फिलहाल उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

मामले में बताया गया कि पुलिस गश्ती के दौरान जैतपुर निवासी चोइया सिंह के मार्केट के पीछे हुई हलचल के आधार पर शंका होने पर उक्त मार्केट की घेराबंदी की गई। इस दौरान गांजे की महक के आधार पर  पुलिस मार्केट के पीछे पहुंची। जहां एक बंद पड़ा गोदाम मिला। जिसके बाद बड़हिया थाना की सूचना पर अधोहस्ताक्षरी ने जिला पदाधिकारी को जानकारी दी गई। जिसके बाद शटर खुलवाने हेतु उत्पाद अधीक्षक लखीसराय को प्रतिनियुक्त किया गया। उनके साथ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बड़हिया धीरेंद्र कुमार पांडे, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक कुमार संजीव, उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता, उत्पाद अवर निरीक्षक प्रतिमा कुमारी  भी वहां मौजूद रहे। 

जब गोदाम खोला गया तो वहां मौजूद सभी अधिकारी हैरान रह गए। गोदाम के अंदर दो बड़े ट्रंक एवं छोटे ट्रंक रखे हुए थे। जब इन ट्रंकों को खोला गया तो उसमें कुल 24 प्लास्टिक के पैकेट में अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 502 किलो 600 ग्राम बताया गया। इस कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष बड़हिया डी के पांडे ने बताया कि बड़हिया थाना कांड संख्या 287/ 20 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है मकान मालिक अभिषेक कुमार पिता चोइया सिंह के विरुद्ध उपरोक्त कांड दर्ज किया गया है वे फिलहाल फरार है।

Suggested News