बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोल्डल गर्ल श्रेयसी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, युवाओं को जोड़ने के लिए करेगी बड़ा काम...

गोल्डल गर्ल श्रेयसी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, युवाओं को जोड़ने के लिए करेगी बड़ा काम...

पटना : गोल्डल गर्ल के नाम से मशहूर सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भाजयुमो के कार्यकारिणी के 10 सदस्यों की घोषणा की गई है. जिसमें श्रेयसी सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा  के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मनोनीत किया है. भाजयुमो के कार्यकारिणी के 10 सदस्यों की घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा  की सहमति से हुई है. श्रेयसी सिंह को पार्टी में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत कई नेताओं ने शुभकामना दी है. 

बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह को पार्टी में यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उन्हें बधाई दी है. श्रेयसी के साथ-साथ बिहार बीजेपी के आईटी एंड सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य अनमोल सोवित को भी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.

गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई से विधायक बनने के बाद भी श्रेयसी सिंह ने अपने खेल प्रेम को बरकरार रखा है. इस दौरान उन्होंने निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन किया है. जमुई के गिद्धौर की रहने वाली श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं. खेल की दुनिया में नाम रोशन करने के बाद बीजेपी विधायक के रूप में भी श्रेयसी सिंह लगातार आगे बढ़ रही हैं. अब वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी. 



Suggested News