बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बदमाशों ने गोली और चाकू मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बदमाशों ने गोली और चाकू मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BAGAHA : बगहा पुलिस जिला के रामनगर में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक को गोली व चाकू मारकर हत्या कर दिया। मामलारामनगर थाना क्षेत्र के हरदिया डुमरा मोड़ का है। जहाँ अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को दो गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में रामनगर प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

मृतक मोहम्मद इस्लाम (30) जोगिया गांव का निवासी बताया गया है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर डी एस आर्या ने गोली लगने की पुष्टि की है। बताया कि पेट के दाहिने हिस्से पर दो गोली मारी गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार रात के करीब 9 बजे के आसपास मोहम्मद इस्लाम अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से हरदिया से डुमरा मोड़ के रास्ते जोगिया जा रहा था। इसी दौरान डुमरा मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और चाकू से भी वार किया। घायल की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News