बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशासन की मेहरबानी ! 8 साल से जमे एक OSD का आज हुआ ट्रांसफर, परिवहन विभाग के OSD का नंबर कब?

सुशासन की मेहरबानी ! 8 साल से जमे एक OSD का आज हुआ ट्रांसफर, परिवहन विभाग के OSD का नंबर कब?

PATNA: जीरो टॉलरेंस वाली सुशासन की सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों  पर सरकार की आठ वर्ष तक मेहरबानी रही. दोनों अफसरों को 8 सालों से एक ही स्थान पर छोड़ दिया गया है। शायद सरकार की यह सोच रही होगी कि इन दोनों अधिकारियों की बदौलत ही विभाग का संचालन होता है. अगर इन दोनों अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाएगा तो फिर विभाग चलाना मुश्किल होगा।न्यूज4नेशन ने 1 मार्च 2021 को खबर चलाई  बिहार के 252 अफसरों में 2 OSD पर मेहरबान सरकार! विभाग में कई मंत्री-सचिव बदले पर 8 सालों से कुंडली मार बैठे हैं 2 OSD. इसके बाद अब जाकर सरकार ने एक ओएसडी का ट्रांसफऱ किया है। हालांकि परिवहन विभाग के ओएसडी पर सरकार की मेहरबानी अभी भी बनी हुई है।  

एक ओएसडी का आज हुआ ट्रांसफऱ

बिहार सरकार ने आज प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का ट्रांसफऱ किया है। इनमें से ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी के पद पर मई 2013 से पदस्थापित रहीं कनक बाला का ट्रांसफऱ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कनक बाला को सहायक निदेशख भविष्य निधि निदेशालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। लेकिन दूसरे नंबर वाले परिवहन विभाग के ओएसडी अजीव वत्सराज जो नवंबर 2013 से ही पदस्थापित हैं उनका अब तक स्थानांतरण नहीं किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से उप सचिव स्तर के 252 अधिकारियों की जो लिस्ट सार्वजनिक है उसी लिस्ट में इन दोनों अधिकारियों को 2013 से एक ही जगह पर पदस्थापित बताया जा रहा । 

कितने मंत्री-अधिकारी आये-गए, OSD साहब का कोई बाल-बांका नहीं कर सका

 अब तक परिवहन विभाग में कितने मंत्री, प्रधान सचिव,सचिव,कमिश्नर,डिप्टी सेक्रेट्री,ज्वाइंट सेक्रेट्री और कमिश्नर आये और गये लेकिन ये OSD के पद पर 2013 से ही जमें हैं। क्या मजाल की कोई इन्हें हटा दे. बाकी अधिकारी विभाग में आ रहे और कुछ समय बाद चले जा रहे। लेकिन 8 सालों से जमे परिवहन विभाग के ओएसडी पर सरकार की नजर नहीं है। 

सरकार ही बता रही 2013 से OSD के पद पर हैं पदस्थापित

बता दें, परिवहन विभाग के ओएसडी अजीव वत्सराज बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। बिहार सरकार ने अजीव वत्सराज को नवंबर 2013 में ही परिवहन विभाग के ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया था। तब से लेकर आज तक वे इसी पद पर बने हुए हैं। तब से लेकर अब तक विभाग में कई सचिव,कमिश्नर,उप सचिव,ज्वाइंट कमिश्नर आये और फिर सरकार ने ट्रांसफऱ किया लेकिन ओएसडी के पद पर वत्सराज अब तक जमे हुए हैं। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी के पद पर कनक बाला ने भी रिकार्ड बनाया. ये भी मई 2013 से ही विभाग के ओएसडी के पद पर तैनात हैं। 

देखें सूची

सामान्य प्रशासन विभाग में कंप्लेन,फिर भी सरकार की नींद नहीं खुली 

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन दोनों अधिकारियों पर मेहरबानी के क्या मायने हैं। अगर बिहार में वाकई में सुशासन की सरकार है तो फिर खास को एक ही जगह पर क्यों बिठाया गया ? उन्हें हटाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग और सीएम सचिवालय में कंप्लेन किया गया। इसके बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली। लिहाजा परिवहन विभाग के ओएसडी आज भी अपने पद पर जमे हैं। 

Suggested News