बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : मोदी सरकार ने बढ़ाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 1 जनवरी 2022 से होगा लागू

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : मोदी सरकार ने बढ़ाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 1 जनवरी 2022 से होगा लागू

Desk. केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते देना का फैसला लिया गया है। वहीं जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। इसे बढ़ाकर आब 34 प्रतिशत किया गया है।

मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इनके वेतन और पेंशन में तीन प्रतिशत राशि जुड़ जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के खजाने पर प्रति वर्ष 10,000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। इस कदम से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। दरअसल माना जा रहा ता होली के पहले ही सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी, लेकिन ये फैसला अब लिया गया है।

क्या है महंगाई भत्ता ?

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।


Suggested News