बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ पीड़ितों के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त तक खाते में जमा हो जायेगी जी.आर. की राशि

बाढ़ पीड़ितों के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त तक खाते में जमा हो जायेगी जी.आर. की राशि

Darbhanga : जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन ने 15 अगस्त तक पीड़ित परिवारों को बाढ़ सहायता राशि उनके खाते में जमा करा दी जायेगी। 

इस बात की जानकारी देते हुए दरभंगा प्रमण्डल के जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक ने बताया कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ सहाय्य राशि(जी0आर0) प्रति परिवार 6000 रुपये उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय प्रकोष्ठ मे माननीय नगर विधायक संजय सरावगी, महापौर बैजयंती देवी खेड़िया, नगर आयुक्त श्री घनश्याम मीणा के साथ बैठक की गई। 

बैठक में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के बारे में चर्चा की गई एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को ग्रेचुट्स रिलीफ की राशि 15 अगस्त तक भेजने हेतू निर्णाय लिया गया। 

नगर विधायक द्वारा दिए के प्रस्ताव वार्ड न0 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 13, 14, 20, 21, 22, 23, 24, 30, 31, 32, 38, 39, 40 तथा वार्ड 17 एवं 15 के आंशिक भाग के लिए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को प्रत्येक वार्ड में कर्मियों की प्रतिनियुक्त कर वास्तविक रूप से प्रभावित परिवार का सर्वेक्षण करा लेने का निर्देश दिया और शीघ्र ही आपदा प्रबंधन शाखा को डाटा उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक वार्ड का वीडियोग्राफी की सी.डी.एवं सत्यापन के अन्य साक्ष्य अभिलेख के रूप मे रख लिया जाए। तथा जितना सर्वेक्षण किया जाता है, उसका डाटा अविलम्ब उपलब्ध कराया जाय ताकि जी.आर की राशि लाभुकों के खाते में पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से भेजा जा सके।

इस बैठक में आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय्, नगर निगम के पार्षदगण एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




Suggested News