बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशखबरी : अब एक दिन अमरनाथ यात्रा कर लौट सकेंगे श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर सेवाओं की हुई शुरुआत, जानिए कितना लगेगा खर्च

खुशखबरी : अब एक दिन अमरनाथ यात्रा कर लौट सकेंगे श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर सेवाओं की हुई शुरुआत, जानिए कितना लगेगा खर्च

पटना. अमरनाथ दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु अब एक दिन में ही यात्रा करके लौट सकते हैं. अमरनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार कई बड़े फैसले ले रहा है। इन सब के बीच गुरुवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन किया है। हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए कोई भी श्रद्धालुओं एक दिन में ही यात्रा से वापस लौट सकता है। 

2 सालों के बाद अमरनाथ यात्रा इस बार होने जा रही है। 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी जो कि 11 अगस्त तक चलेगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो एक दिन में ही यात्रा करके वापस लौटना चाहते हैं उनके लिए ये काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बहुत सारे लोग हैं जो दिल्ली से आना पसंद करते हैं और उसी दिन वापस चले जाते हैं। यह सेवा उनके काम आएगी। हमें नकली बुकिंग लेने वालों पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारी सेवाओं का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

वहीं, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने बताया कि इस बार हम श्रीनगर से नीलग्रथ और श्रीनगर से नुनवान कैंप तक दोनों तरफ की सेवा हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू कर रहे हैं। इससे यात्री एक दिन में दर्शन करके लौट सकते हैं। इसके लिए मूल्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। श्रीनगर से पंचतरणि वाया नीलग्रथ आना और जाना 29000 रुपये का है। जबकि एक तरफ का 14500 है। वही श्रीनगर से पहलगाम के रास्ते पंचतरणी का किराया आने और जाने का 30000 रुपये है जबकि एक तरफ का 15000 है। श्रीनगर से नीलग्रथ के आने जाने का किराया 23400 है जबकि एक तरफ से किराया 11700 है। 

वहीं श्रीनगर से पहलगाम के लिए आने और जाने का किराया 21600 रुपये होगा जबकि एक तरफ का किराया 10800 होगा। नीलग्रथ से पंचतरणि के लिए आने और जाने का किराया 5600 होगा जबकि एक तरफ का किराया 2800 होगा। वही पहलगाम और पंचतरणी के बीच आने और जाने का किराया 8400 का होगा जबकि एक तरफ का किराया 4200 होगा।



Suggested News