बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानीवासियों के खुशखबरी, इस माह के अंत तक आर ब्लॉक-हड़ताली मोड़ फोरलेन पर शुरु हो जायेगा वाहनों का परिचालन

राजधानीवासियों के खुशखबरी, इस माह के अंत तक आर ब्लॉक-हड़ताली मोड़ फोरलेन पर शुरु हो जायेगा वाहनों का परिचालन

PATNA : राजधानीवासियों को अब जाम के झाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें एक नई सड़क मिलने जा रही है। इस माह के अंत से इस माह के अंत तक आर ब्लॉक हड़ताली मोड़ फोरलेन पर वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद कई सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। वैसे पूरे फोरलेन को अगस्त 2020 में शुरू होना है।

आर ब्लॉक से हड़ताली मोड़ तक सड़क निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। वाहनों का परिचालन इसीलिए शुरू नहीं हो रहा है क्योंकि नाली का काम अधूरा है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यदि नाले का काम पूरा नहीं होता है और वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाए तो हादसे का खतरा हो सकता है। 

हालांकि यह सड़क छठ पर्व तक ही शुरू होनी थी लेकिन एजेंसी काम पूरी नहीं कर पाई। छठ महापर्व पर निर्माण कार्य में लगे मजदूर घर चले गए थे। सोमवार से फिर से काम शुरू हुआ है। इस माह के अंत तक यह पूरा हो जाएगा। इस माह के अंत तक ही हड़ताली मोड़ पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सेंट्रिंग का भी काम किया जाएगा।

Suggested News