बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशखबरी : जयनगर-सकरी रेलखंड पर अब 100 किमी/घंटा के रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें, समय की होगी बचत

खुशखबरी : जयनगर-सकरी रेलखंड पर अब 100 किमी/घंटा के रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें, समय की होगी बचत

PATNA : जयनगर-सकरी रेलखंड पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यात्रा के दौरान उनके समय की बचत होगी। इस रेल खंड पर आज से 100 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से ट्रेने चलेंगी। 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि जयनगर-सकरी रेलखंड पर अधिकतम अनुमेय गति आज 08/01/2020 के प्रभाव से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 100 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। 

उन्होंने बताया है कि 2009 से अबतक इस रेलखंड पर अधिकतम गतिसीमा 80 किमी प्रतिघंटा थी। 

48 किमी दूरी में 100 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार के परिचालन से इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों अत्यधिक लाभदायक होगा, क्योंकि यह यात्रा के समय को कम करेगा और इस खंड में चलने वाली ट्रेनों की समय की पाबंदी में सुधार करेगा।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News