बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डूडल के जरिए गूगल मना रहा है “बाल दिवस”

डूडल के जरिए गूगल मना रहा है “बाल दिवस”

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहल लाल नेहरू के जन्मदिवस को देश बाल दिवस के रूप में मनाता है।पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धांजली देने के लिए अमेरिकी विश्वव्यापी कंपनी ने एक डूडल तैयार किया है।


बता दें कि 2009 से गूगल, बाल दिवस के डूडल थीम के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है।प्रतियोगिता  का नाम है “डूडल फॉर गूगल” और इसबार का थीम (when I grow up, I hope….) था। इस प्रतियोगिता को गुड़गांव की दिव्यांशी सिंघल ने जीता है जो की  की दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं।चलते हुए पेंड़ ( walking trees) का यह विचार दिव्यांशी ने दिया है, दिव्यांशी आशा करती हैं कि भविष्य में चलते  हुए पेंड़ होंगे तो वनों की कटाई को रोका जा सकता है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें की पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। जो की विश्वव्यापी स्तर पर मनाया जाता है।पर भारत रत्न जवाहरलाला नेहरू जब 1964 में पंच तत्व में विलीन हो गये। उसके बाद संसद भवन में सर्वसम्मति से एक बिल पास किया गया और निश्चय किया गया कि अब से भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा। जो कि पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस है।इस दिन को पूरे भारत में बड़े धूम-धाम से मानाया जाता है और ख़ासतौर पर बच्चों के अधिकार ,शिक्षा और देखभाल के लिए जागरुकता फैलाने के लिहाज से भी यह दिन बेहद ख़ास जा है जो कि साथ पंडित नेहरु के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है। बच्चों से उनको बड़ा लगाव था, बच्चे उन्हें प्यार से  चाचा नेहरु कहते थे।


पंडित नेहरू जी कहते थे कि बच्चों की शिक्षा ,दिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए क्योंकि ये देश के भविष्य हैं।आज सुबह राजधानी दिल्ली में रन फॉर चिलड्रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सुबह शांतिवन पहुंची। यहां उन्होंने पंडित नेहरु को पुष्प से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी,  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी श्रद्धांजलि दी।

Suggested News