बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GOOGLE’S BIRTHDAY: 23 साल का हो गया दुनियाभर का ज्ञान समेटने वाला हमारा शिक्षक गूगल, खुद को ही डेडिकेट कर दिया डूडल

GOOGLE’S BIRTHDAY: 23 साल का हो गया दुनियाभर का ज्ञान समेटने वाला हमारा शिक्षक गूगल, खुद को ही डेडिकेट कर दिया डूडल

N4N DESK: विश्व का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन आज अपना 23वां जन्मदिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर गूगल ने अपने होमपेज पर एक शानदार डूडल बनाया है। डूडल में एक केक बना हुआ है जिसके ऊपर 23 लिखा हुआ है। यही नही इसके ऊपर एक मोमबत्ती के द्वारा इस डूडल को बेहद ही सजग तरीके से दिखाया गया है। बता दें कि आज के समय में गूगल पूरे विश्व में इंटरनेट इंजन के तौर पर गूगल दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। दुनिया के किसी भी कोने में किसी को भी कुछ भी जानकारी प्राप्त करनी होती है तो वह गूगल का इस्तेमाल करते हैं। गूगल के पास लगभग हर सवाल का जवाब होता है।

4 सितंबर को बना था गूगल

गूगल का खोज 4 सितंबर,1998 को कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स लैरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी। हालाकि वास्तव में इसकी शुरूआत एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले गूगल का नाम 'Backrub' रखा था और उसके बाद इसका नाम गूगल रखा गया था। 

गूगल नाम ही क्यों रखा गया था?

लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने बताया था कि ‘हमारे सिस्टम का GOOGLE हमने इसलिए रखा क्योंकि यह 10100 या googol के लिए कॉमन स्पेलिंग है और ये हमारे लार्ज स्केल सर्च इंजन बनाने के लिए लक्ष्य पर फिट बैठता है’। बता दें कि आज के समय में गूगल पर आप लगभग 100 भाषाओं में अपने सवालों की जवाब ले सकते हैं। गूगल के पास हर एक व्यक्ति के हर एक सवाल का जवाब है।


27 सितंबर है गूगल का शुभदिन

आपको बता दें कि 15 सितंबर,1995 को ही Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन हो गया था। मगर कुछ कारणों के वजह से गूगल को कंपनी के तौर पर 4 सितंबर,1998 को रजिस्टर किया गया था। यही नही 27 सितंबर को गूगल सर्च इंजन पर रिकॉर्ड तोड़ नंबर पेज सर्च किए गए थे जिसके बाद से 27 सितंबर को ही हर साल गूगल का जन्मदिवस मनाया जाने लगा। गूगल का इस्तेमाल अब बच्चों से लेकर बुढ़ों तक हर कोई करता है, चाहे वह फोन पर हो या कंप्युटर पर।

सुंदर पिचाई हैं गूगल के CEO

24 अकटुबर, 2015 को सुंदर पिचाई को ऑफिसियली गूगल का CEO बनाया गया था। वही लैरी पेज ने Alphabet.inc नामक कंपनी में CEO की पोजिशन संभाली थी। यही नही 3 दिसंबर, 2019 को सुंदर पिचाई को Alphabet.inc कंपनी का CEO बना दिया गया।

Suggested News