बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में गूगल करेगा मोटे लोगों की गिनती, वजन घटाने में करेगा मदद

बक्सर में गूगल करेगा मोटे लोगों की गिनती, वजन घटाने में करेगा मदद

N4N Desk: बिहार के बक्सर जिले में अब मोटे लोगों की गिनती की जाएगी। बक्सर प्रशासन ये अनोखी पहल गूगल लिंक क्रिएट करके किया जाएगा। गूगल लिंक पर जिले के मोटे लोगों की एक सर्वे की जाएगी। ये पहल डीएम राघवेन्द्र सिंह ने की है जिससे लोगों में 'हेल्थ अवेर्नेस' को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। गूगल लिंक बनाकर मोटापे से परेशान लोगों के बीच एक प्रतियोगिता कराई जा रही है। लिंक पर स्वस्थ जीवन बनाम मोटापे की प्रश्नावली दी गई है। जवाब देकर कोई भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है।

गूगल लिं‍क पर प्रश्नावली का जवाब देकर उसे ऑनलाइन सबमिट करते ही संबंधित व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल हो जाएगा। जो प्रतियोगी अपना वजन घटने में कामियाब होंगे उन्हें अवार्ड भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में 10 और पांच किलोमीटर दौड़, साइकिल चालन आदि कम्पटीशन शामिल होगा। प्रतियोगिता में डायट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

प्रश्नावली में व्यक्ति का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर के बाद सवाल पूछे गए हैं। मसलन, क्या आप खुद को एक मोटे व्यक्ति के रूप में देखते हैं? क्या आप जानते हैं मोटापे से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है? क्या आप मोटापे को कम करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां करने के इच्छुक हैं? मोटापे को कम करने के लिए आप इनमें से किन कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं? (दौड़, चलना, साइकिल चलाना, योग, कार्डियो वर्कआउट में से कोई 3 अनिवार्य है) क्या आप रक्त दान अभियान में भाग लेने के इच्छुक हैं? आप आंखों/अंग दान में रुचि रखते हैं? आदि।

प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद लोगों के वजन की जांच जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। उसके बाद तीन माह का समय दिया जाएगा। तीन माह के बाद गणना की जाएगी और जिसका वजन सबसे ज्यादा घटेगा, उसको पुरस्कृत किया जाएगा। अभी तक कुल मिलाकर 38 लोग प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं. 


Suggested News