बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिर दिखा गोपाल मंडल का रंगीला अंदाज, भोजपुरी गाने पर डांसरों संग ठूमके लगाते हुए आए नजर

फिर दिखा गोपाल मंडल का रंगीला अंदाज, भोजपुरी गाने पर डांसरों संग ठूमके लगाते हुए आए नजर

Bhagalpur :  अरी ओ नौटंकी... सारी दुनिया को नचा रखा है, जरा हमको भी नचा दे...मन करे छोड़ दिहें पढ़ाई... भोजपुरी गाने पर गोपाल मंडल एक बार फिर से डांस करते हुए नजर आए। इस बार विधायक का रंगीला मिजाज स्टेज पर ही देखने को मिल गया, जब वह डांसरों के संग ठूमके लगाते हुए नजर आए। 

विधायक गोपाल मंडल का भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो सामने आया है विधायक जी के डांस का चर्चा जोरों पर है, आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि किस तरीके से भोजपुरी गाने पर गोपाल मंडल नर्तकियों के साथ ताल से ताल मिला रहे है। कुर्ता उठा उठा का डांस कर रहे हैं तो वहीं नर्तकी का हाथ पकड़ कर झूम रहे हैं। विधायक जी ये अंदाज देख उनके साथी और आस पास मौजूद लोग भी खूब थिरके।


रिसेप्शन पार्टी का है वीडियो

दरअसल, ये तस्वीरे भागलपुर के सबौर के एक रिसेप्सन पार्टी  की है जिसमें शामिल होने के लिए विधायक जी पहुंचे थे। जहां डीजे की धून पर वो खुद को वो रोक नहीं सके और जमकर ठुमके लगाए। इतना हीं नहीं विधायक जी ने नर्तकियों को फलाइंग किस भी दिया, नर्तकियों के साथ घंटो चले चले इस नृत्य को लोगो जम कर लुत्फ उठाया और अपने अपने कैमरे में विधायक जी के कुर्ता झाड़ डांस का वीडियो कैद कर लिया। 

ये पहली बार नही है इससे पहले भी विधायक गोपाल मंडल के कई डांस वायरल हो चुके है। विधायक जी का यह रंगीला अंदाज इससे भी कई बार नजर आ चुका है। जिसके कई बार उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता  है।

Suggested News