बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब से मौत पर बोले गोपाल मंडल - पुलिस प्रशासन की गलती नहीं, लोग खुद मरने के लिए तैयार हैं क्या कर सकते हैं

शराब से मौत पर बोले गोपाल मंडल - पुलिस प्रशासन की गलती नहीं, लोग खुद मरने के लिए तैयार हैं क्या कर सकते हैं

BHAGALPUR : जिले में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। इस सबके बीच गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने साफ कर दिया है कि जो भी मौतें हुई हैं, उसकी वजह शराब सेवन ही है। भले ही पुलिस इससे इनकार करे। हालांकि इस दौरान गोपाल मंडल ने हो रही मौतों को लेकर प्रशासन और सरकार का बचाव किया। गोपाल मंडल ने कहा कि जो लोग मर रह हैं उनके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। सरकार और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन वह छिपकर शराब सेवन कर अपनी जान दे रहे हैं। इसमें सरकार क्या कर सकती है। यह बात तो पीने वालों को सोचना होगा कि उनके लिए क्या सही है। 

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सुधरने के लिए लोग तैयार ही नहीं मरने के लिए तैयार है इसमें कौन जिम्मेदार है। कई बार पुलिस शराब से भरे ट्रकों को जब्त कर चुकी है। उन्हें नष्ट कर चुकी है। जिस घर में शराब मिलता है, उसे सील भी किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी  लोग नहीं सुधर रहे हैं।

कैसे मिल रही है नींद की गोली

गोपाल मंडल ने बताया कि ज्यादातर नकली शराब बनाने के लिए नींद की गोली का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि कानूनन अवैध है। नींद की गोली बिना डॉक्टर की अनुमति के नहीं बेची जा सकती है। लेकिन शराब बनानेवालों के पास यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए कि नींद की दवा कैसे बेची जा रही है।

अजीत शर्मा को खूब सुनाया

इस दौरान शराबबंदी को खत्म करने की मांग करनेवाले भागलपुर विधायक अजीत शर्मा की मांग को लेकर गोपाल मंडल ने नाराजगी जाहिर की। गोपाल मंडल ने कहा कि उन्हें क्या दिक्कत है। कई पेट्रोल पंप हैं उनके पास।  वह खुद इसके बिना नहीं रह पाते हैं।उनके लिए सब आसानी से उपलब्ध हो जाता है। दिक्कत यह है कि उनके समर्थकों को यह सब नहीं मिल पा रहा है। इसलिए वह ठेके खुलवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जब तक नीतीश कुमार की सरकार है, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।


Suggested News