बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार: नौ साल की बच्ची से 'रेप' के बाद हत्या करने वाले दुष्कर्मी को फांसी की सजा

बिहार: नौ साल की बच्ची से 'रेप' के बाद हत्या करने वाले दुष्कर्मी को फांसी की सजा

Gopalganj: पटना के बाद गोपालगंज में नाबालिग से रेप केस में कोर्ट ने दुष्कर्मी को फांसी की सजा दी है। गोपालगंज के पॉस्को एक्ट के विशेष न्यायाधीश बालेंद्र शुक्ला की अदालत ने साढ़े पांच माह पुराने केस में  युवक को फांसी की सजा सुनाई है।

बता दें, 25 अगस्त 2020 को गोपालगंज के सिधवलिया के एक गांव की 9 साल की नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक जय किशोर साह के घर जाकर बच्चे के साथ खेल रही थी। लड़की को अकेले पाकर उस शख्स ने बच्ची की रेप करने के बाद हत्या कर दी और शव को बक्सा में बन्दकर छज्जा पर रख दिया और  दरवाजा बंद कर फरार हो गया था।जब उस युवक के घर का ताला तोड़ा गया तो बक्से में बंद शव मिला। इसके बाद सिधवलिया थाने में कांड संख्या 187/2020 दर्ज किया गया था। आरोप पत्र समर्पित किए जाने के बाद मामले की सुनवाई एडीजे 6 की कोर्ट में चल रही थी। 

 कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था।इस केस के सरकारी वकील ने बताया कि स्पीडी ट्रायल चलाकर एक माह के भीतर आरोपी को सजा दिलाई गई। 



Suggested News