बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दहेज़ हत्या को लेकर आरोपी पति को किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दहेज़ हत्या को लेकर आरोपी पति को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस ने दहेज़ हत्या मामले में महिला के पति मंटु प्रसाद को जहाँ गिरफ्तार कर लिया है। वही बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मंटु प्रसाद की गिरफ्तारी विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपया ढाला से किया है। 

बता दे की बीते 12 दिसंबर को यूपी के कुशीनगर जिले के निवासी ब्रम्हा प्रसाद ने अपनी बेटी ज्योति देवी की दहेज के लिए हत्या मामले में विशम्भरपुर निवासी मंटु प्रसाद ,देवर अरबिंद प्रसाद ,सास गीता कुँवर के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया था।

इस घटना के एक सप्ताह बाद महिला का शव गंडक नदी से बरामद हुआ था। सदर एडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि विशम्भरपुर में एक महिला के दहेज हत्या मामले में एक आरोपी उसके पति मंटु प्रसाद की गिरफ्तारी कर ली गयी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News