बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज पुलिस ने चोरी की ब्रेजा कार किया बरामद, हरियाणा के दो लोगों को मौके से किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने चोरी की ब्रेजा कार किया बरामद, हरियाणा के दो लोगों को मौके से किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के NH 27 बलथारी चेकपोस्ट से चोरी के एक कार पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों लोगों में प्रदीप कुमार उर्फ विष्णु और सनी कुमार शामिल है। 

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति थाना रेवाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह दोनों उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान इनको गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस के द्वारा NH27 बलथरी चेक पोस्ट पर रोक कर जब जांच पड़ताल किया गया तो यह पता चला कि जिस कार पर सवार है। वह कार चोरी का है। 

पुलिस ने तत्काल दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ करने के बाद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही कार को जब्त कर लिया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने दी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News