बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज को डिप्टी सीएम ने दी 6 सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाने का किया ऐलान

गोपालगंज को डिप्टी सीएम ने दी 6 सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाने का किया ऐलान

GOPALGANJ : गोपालगंज पहुंचे बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने थावे दुर्गा मंदिर में जहां पूजा अर्चना की। वही पूजा के बाद वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए। तेजस्वी यादव ने कहा की अभी बिहार में नई सरकार का गठन हुए महज दो माह ही हुए हैं। इस 2 माह में लोगों को नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। तेजस्वी ने घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। साथ ही कहा की उनकी सरकार युवाओं की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्प है। 


उन्होंने गोपालगंज में 5 सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की। साथ ही गोपालगंज सदर अस्पताल को मॉडर्न हॉस्पिटल बनाया जाएगा, जिसपर 33 करोड़ रूपये खर्च होंगे। तेजस्वी यादव ने कहा की दो साल के अन्दर यह बनकर तैयार हो जाएगा। 

तेजस्वी यादव एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया में आए थे। लेकिन यहां पर वे काम की बात नहीं बल्कि बेकार की बात कर रहे थे। कहा की अगर अमित शाह को बिहारियो की फिकर है तो वे बिहार को विशेष राज्य का पैकेज देने की घोषणा करते। तेजस्वी यादव ने अमित शाह से पूछा कि पीएम मोदी ने पूर्णिया में बड़ी बड़ी घोषणा की थी। उन घोषणाओं का क्या हुआ। तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि कल शाम को 6:30 बजे लालू नीतीश सोनिया गांधी से मिलेंगे। 

बता दें की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गोपालगंज के थावे पहुंचे। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे थावे डीएवी स्कूल पहुंचे। यहां से थावे मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां पर उन्होंने अपनी दादी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अपने पैतृक गाँव फुलवरिया जाने के बाद वहां के लोगो से मिलकर पटना वापस रवाना हो जाएंगे।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News