बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिला इंसाफ : दस साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मिली फांसी की सजा, मां के आंखों में दिखी खुशी

मिला इंसाफ : दस साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मिली फांसी की सजा, मां के आंखों में दिखी खुशी

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सासाराम के कोर्ट में एक दुष्कर्मी को फांसी की सज़ा सुनाई है। सासाराम कोर्ट के एडीजे-7 की कोर्ट ने दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुना दी है। जिसके बाद पीड़ित परिवार काफी हद तक संतुष्ट हुआ है। यह प्रकरण 'डिहरी की निर्भया' नाम से खूब चर्चित भी हुआ था।

 बता दें कि 14 नवंबर 2020 को रोहतास जिला के डालमियानगर में बलराम सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपने में ही पड़ोस में रहने वाली 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था तथा उसके बाद उसकी हत्या कर अपने ही घर में एक बक्से में शव को छिपा दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लोगों ने दुष्कर्मी को फांसी की सजा की मांग के लिए आंदोलन भी किया था। उस समय के तत्कालीन एसपी सत्यवीर सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया तथा आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रोहतास पुलिस ने पूरे प्रकरण को अंजाम तक पहुंचाया। 

मामले में लोक अभियोजक हीरा प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने पहले बच्ची को अपने घर में बुलाया था, जिसके बाद उसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ 11 गवाह प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा पुलिस ने भी इसकी विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए थे। जिसके आधार पर सासाराम कोर्ट के एडीजे-7 की कोर्ट ने दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुना दी है। जिसके बाद पीड़ित परिवार काफी हद तक संतुष्ट हुआ है। यह प्रकरण 'डिहरी की निर्भया' नाम से खूब चर्चित भी हुआ था।

Suggested News