बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IMA और भाषा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार पर रहे सरकारी और निजी डॉक्टर, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

IMA और भाषा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार पर रहे सरकारी और निजी डॉक्टर, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

MUNGER : पूर्णिया में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में IMA और भाषा के द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया । इसको लेकर सदर अस्पताल मैं इमरजेंसी सेवा को छोड़ ओपीडी सेवा बाधित रही वहीं निजी क्लिनिको में भी डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखा डॉक्टरों द्वारा ओपीडी बहिष्कार किए जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 मुंगेर सदर अस्पताल के ओपीडी के साथ शहर के डॉक्टरों ने निजी क्लीनिक ने भी इस बंद का समर्थन किया। सभी पूर्णिया में हुए डॉक्टर के साथ मारपीट का विरोध कर रहे थे। वहीं सदर अस्पताल के ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण इलाज के अभाव में मरीज और उसके परिजन इलाज को इधर से उधर भटकते हुए परेशान दिख रहे। वहीं हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने बताया की पूर्णिया के सर्जन राजेश पासवान के साथ जिस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। वह कहीं से न्याय संगत नहीं है उसके साथ बुरी तरीके से मार पीट किया गया जिस कारण वे आईजीएमएस में एडमिट है। 

जिसके विरोध में आज आईएमए और भाषा दोनो शामिल है संयुक्त रूप से सांकेतिक हड़ताल कर दिया। वहीं हड़ताल के बाद अस्पताल इलाज कराने आए मरीज और उसके परिजनों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। 

बता दें कि आज प्रदेश के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं आईएमए ने बुधवार को आगे की कार्रवाई के लिए मीटिंग बुलाई है।

Suggested News