KAIMUR : उत्तरी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज कैमूर पहुंचे। जहाँ उन्होंने देश में बढती महंगाई को लेकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा की देश मे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस और सरसो तेल सहित जो कई चीजों के जो बेतहाशा दाम में वृद्धि हुई है। वह रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध की वजह से है। ना कि सरकार ने जान बूझकर महंगाई बढ़ाई है। उन्होंने कहा की विपक्ष वाले सिर्फ बोलना जानते हैं कि किसी भी तरह से केवल अपनी बातों को कहना है।
उन्होंने कहा की विपक्ष के पास और कोई अब दूसरा मुद्दा नहीं बचा है कि वो उसपर विचार कर सके। सिर्फ बढ़ते मंहगाई को ही मुद्दा बना रहे हैं। क्या विपक्षी नहीं जानते हैं कि हमारे देश मे डीजल पेट्रोल दूसरे देश से आता है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल को भारत मे लाने के लिए हमारे भारत सरकार ने डायरेक्ट ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट से जोड़ दिया है। इसलिए जब वहां मंहगाई बढ़ती है तो यहाँ भी ज्यादा दर पर पेट्रोल डीजल बेचा जाता है। यह विपक्ष को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जितना पेट्रोल डीजल की खपत होता है। उसका 20 प्रतिशत ही उत्पादन होता है। फिर भी हमारी सरकार इस पर काफी पकड़ बनाई हुई है। क्योंकि अगर दूसरे देशों की बात किया जाय तो वहाँ सीधा दोगुने दाम पर डीजल पेट्रोल बेचे जा रहे है। लेकिन हमारे देश की सरकार इसको कम करने में लगी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों में से 80 करोड़ लोगों को हमारी सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। वह भी इतनी महंगाई में यह बहुत बड़ी उपलब्धि की बात है। इसके साथ ही सरसो तेल, डीजल, पेट्रोल सहित सभी तरह के महंगे दामों के होते जा रहे सामनो के दामों पर भी नकेल कसने का काम किया जा रहा है।
कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट