बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में सरकारी कर्मी भी भूले तिरंगा की गरिमा, उल्टा फहरा कर दी सलामी

भागलपुर में सरकारी कर्मी भी भूले तिरंगा की गरिमा, उल्टा फहरा कर दी सलामी

BHAGALPUR : कल यानी 26 जनवरी को पूरे देश में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, स्कूल,कॉलेज और घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान समारोह आयोजित कर तिरंगे को सलामी दी गयी। लेकिन इसके साथ ही कई जगहों पर अपने राष्ट्र ध्वज के आपमान का मामला भी सामने आया। इसी कड़ी में भागलपुर जिले में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्माईलपुर में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा कर राष्ट्रीय गान भी गाया गया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में भी उल्टा झंडा फहराने की चर्चा सरेआम हो रही है।

वहीँ खगड़िया के चौथम थाना इलाके के नवटोलिया गांव में विवादित जमीन पर गांव के कुछ युवाओं ने सामूहिक रूप से  ध्वजारोहण किया। जिसकी खबर चौथम अंचल के CO भरतभूषण सिंह और थानाध्यक्ष मुरारी सिंह को लगी। दोनो अधिकारी पुलिसकर्मी के साथ नवटोलिया गांव आये और तिरंगा लगे ध्वजा को जमीन पर गिरवा दिया। तिरंगा के इस अपमान का दोनो अधिकारी  थोड़ा भी ख्याल नहीं किये। जब तिरंगा के इस अपमान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जिले के डीएम और एसपी ने दु:ख जाहिर करते हुए जांच का आदेश दिए। पूरे मामले की जांच का आदेश सदर SDO और SDPO को दिया गया हैं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News