बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यातायात उल्लंघन करने वालों से सरकार हुई मालामाल, एक साल में लोगों ने भरा 1,899 करोड़ जुर्माना

यातायात उल्लंघन करने वालों से सरकार हुई मालामाल, एक साल में लोगों ने भरा 1,899 करोड़ जुर्माना

DESK. यातायात उल्लंघन के लिए पिछले साल 2021 में 1,899 करोड़ रुपये का चालान काटा गया. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले साल पूरे भारत में यातायात मानदंडों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लिए कुल 1.98 करोड़ यातायात चालान जारी किए गए थे। इनमें से 35 फीसदी से ज्यादा चालान दिल्ली में जारी किए गए हैं, जो सभी राज्यों में टॉप पर है।

नितिन गडकरी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते साल दिल्ली में 71,89,824 चालान किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी के बाद दूसरे स्थान पर तमिलनाडु में 36,26,037 चालान किए गए, वहीं  केरल तीसरे स्थान पर रहा जहां बीते साल 17,41,932 चालान काटे गए है। सरकार के सेंट्रल डेटाबेस के मुताबिक, 1.98 करोड़ चालानों में, 2021 में रोड रेज और रैश ड्राइविंग के दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं


वहीं इस साल भी सड़कों पर यातायात सुधरने की बहुत गुंजाइश नहीं दिख रही है। ट्रैफिक अधिकारियों ने 1 जनवरी से 15 मार्च, 2022 के बीच देश भर में यातायात उल्लंघन के लिए 417 करोड़ रुपये के 40 लाख से अधिक चालान पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि साल 2017 और 2019 के बीच नए मोटर वाहन अधिनियम से पहले यातायात उल्लंघन की संख्या 13,872,098 थी। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद मामलों की संख्या 48,518,314 थी। नया विधेयक, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और उल्लंघन के लिए सख्त दंड लगाने जैसे यातायात नियमों को कड़ा करना है, नया विधेयक संसद द्वारा 5 अगस्त, 2019 को पारित किया गया था। जिसपर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने  9 अगस्त 2019 को मुहर लगाई थी।


Suggested News