बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार का विवादित फैसला: अब मिनी लॉकडाउन में खुलेंगी दारू की दुकानें, एसेंसियल की सूची में शामिल हुआ अल्कोहल

सरकार का विवादित फैसला: अब मिनी लॉकडाउन में खुलेंगी दारू की दुकानें, एसेंसियल की सूची में शामिल हुआ अल्कोहल

चंडीगढ़ः शराब के शौकिनों के लिए सुकून देने वाली खबर है। दरअसल पंजाब सरकार ने अल्कोहल को एसेंसियल की सूची में शामिल किया है, अब इस फैसले के बाद मिनी लॉकडाउन में दारू की दुकानें खुल जायेंगी। मंगलवार दोपहर को ही इस बारे में पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। 

बता दें कि कोरोना संक्रमण की लगातार बढती रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए पंजाब सरकार ने 15 मई तक लॉक डाउन लगाने की घोषणा की थी और इस दौरान जरूरी सेवाओं की छूट दी गयी थी। 

इसके तहत दवा, दूध, सब्जी, मीट आदि की ही खोलने के आदेश थे। तब अन्य गैर-जरूरी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गयी थी। अब सरकार के इस आदेश के बाद राज्य में बंद सभी ठेके खोल दिए जाएंगे।


Suggested News